{"_id":"5d7aae698ebc3e93db119cbe","slug":"actident-bareilly-news-bly375856288","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएफसी पिज्जा रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएफसी पिज्जा रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग, भगदड़ मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के बीचोबीच अयूब खां चौराहे पर बने रेस्टोरेंट के किचिन में शार्ट सर्किट होने से आग गई। धुआं देखकर रेस्टोरेंट के ऊपरी फ्लोर पर बैठे कस्टमर और ऑर्डर का इंतजार कर रहे डिलीवरी ब्वॉय भाग निकले। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अयूब खां चौराहे स्थित एमएफसी पिज्जा रेस्टोरेंट के किचन में रखी फ्राइंग मशीन में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक चिंगारी निकलने लगी। इससे पहले कि कर्मचारी मशीन बंद कर पाते तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट हुआ और मशीन में आग लग गई। साथ ही वहां रखी अन्य मशीनों में भी गड़बड़ होने लगी। कर्मचारियों ने तुरंत रेस्टोरेंट की सप्लाई बंद की, लेकिन तब तक किचन में आग फैल चुकी थी। धुआं देखकर ऊपर वाले फ्लोर पर बैठे करीब सात ग्राहक और नीचे इंतजार कर रहे करीब नौ डिलीवरी राइडर्स भाग निकले। आग से काफी व्यस्त रहने वाली सड़क पर भी वाहन रुक गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक किचन में लगी मशीनें और अन्य सामान जल चुका था।
नहीं चले आग बुझाने के उपकरण
कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्रों के साथ अन्य कई मानकों को पूरा करना पड़ता है। यह नियम कानून भी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। यहां रेस्टोरेंट में भी लगे आग बुझाने के उपकरण मौके पर काम नहीं आए। कर्मचारियों ने वहां लगे अग्निरोधी उपकरण चलाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन कोई नहीं चला।
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला
शहर के व्यस्त अयूब खां चौराहे पर बने रेस्टोरेंट में लगी आग पर दमकल विभाग की टीम ने कुछ ही देर में काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस व्यस्त सड़क से हर मिनट सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रेस्टोरेंट के ठीक सामने पेट्रोल पंप है। घटना के वक्त नगर निगम की सैकड़ों गाड़ियां वहां तेल लेने के लिए खड़ी थीं।
‘एमएफसी रेस्टोरेंट में लगी आग ज्यादा बड़ी नहीं थी। इसे एक ही दमकल से बुझा लिया गया। उस वक्त अंदर ज्यादा लोग भी नहीं थे, अन्यथा दिक्कत हो सकती थी।’
- रवीश चंद्र, प्रभारी एफएसओ