{"_id":"5d697e2f8ebc3e014b5f89b7","slug":"actident-bareilly-news-bly3742322103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाड़ खोलते वक्त लिंटर गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाड़ खोलते वक्त लिंटर गिरा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बानखाना के एक मकान की निर्माणाधीन दूसरी मंजिल पर पाड़ खोलते वक्त लिंटर गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। पीड़ित परिवार ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
भोजीपुरा क्षेत्र के दीदार पट्टी निवासी 35 वर्षीय इकबाल खां मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से वह प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य में एक ठेकेदार के साथ लगे थे। इकबाल शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर पड़े लिंटर की पाड़ खोल रहे थे। इसी बीच लिंटर गिर पड़ा और वह मलबे के नीचे दब गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर मकान मालिक और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोग तुरंत इकबाल को मलबे से निकालकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसी बीच मकान मालिक भाग निकला। पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है।