फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acident

हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Tue, 01 Nov 2022 06:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
acident
पीलीभीत। बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुनगढ़ी क्षेत्र में सोमवार रात गांव तकिया निवासी गयादीन (45) की ट्रक की चपेट में आने से तो वहीं बरखेड़ा क्षेत्र में बीसलपुर निवासी अर्जुन (28) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस तरह गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर सोमवार रात किसी समय एक महिला की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तकिया निवासी संजीव सरोज ने बताया कि उसके पिता गयादीन मंडी समिति में पल्लेदारी करते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से मंडी में काम करने आए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर जाने के लिए निकले। सोमवार रात करीब आठ बजे मंडी गेट के सामने ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक कब्जे में ले लिया। जबकि चालक चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र संजीव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रमेश ने बताया कि उनका पुत्र अर्जुन सोमवार को काम से शहर आया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बरखेड़ा से आगे नहर की पुलिया के पास वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे पुलिस कर्मी गश्त से लौट रहे थे। इसी दौरान जराकोठी पुलिस चौकी और सकरिया के बीच असम हाईवे पर एक महिला खून से लथपथ मिली। जब पुलिस कर्मियों ने उसे देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी उम्र करीब 35 साल है। शव के पास ही एक बोरा भी मिला है। जिससे महिला मांगने वाली प्रतीत हो रही है। आस-पास के लोगों से सुबह जानकारी की, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed