फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acident

बिल्सी रोड पर ई-रिक्शा पलटा, चालक और आठ छात्राएं घायल

Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
acident
उझानी अस्पताल में घायल छात्रा के पैर में पट्टी बांधता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। संजरपुर रोड पर बुुधवार दोपहर ई-रिक्शा पलटने से चालक और आठ छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं हाईस्कूल का पेपर देकर घर रिसौली लौट रहीं थीं। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन

हादसा संजरपुर रोड पर मिनी औद्योगिक आस्थान के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी कई छात्राएं नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और रोहान के कॉलेज में पढ़ती हैं। हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय का पेपर देने के बाद घर लौटने के लिए छात्राओं ने बाईपास से सुरजीत कुमार का ई-रिक्शा किया। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में दुर्गा पुत्री संतोष कुमार, प्रियंका पुत्री ओमकार, रूबी पुत्री सुशील कुमार, खुशी, मुस्कान, सौम्या और शिवानी के अलावा चालक सुरजीत घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा हटाकर घायल छात्राओं को खाई से बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जानकारी पाकर घायल छात्राओं के परिजन भी अस्पताल आ गए। एक छात्रा के परिजन ने घायल सुरजीत से हाथापाई भी की। पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर घायलों के परिजन का गुस्सा शांत कराया। घायल छात्राओं में दुर्गा का पैर टूट गया है। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद ई-रिक्शा चालक हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed