फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Achievement: Bharataul has increased the pride of the state, will get child friendly Panchayat award

उपलब्धि : भरतौल ने बढ़ाई प्रदेश की शान, मिलेगा बाल हितैषी पंचायत सम्मान

Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Achievement: Bharataul has increased the pride of the state, will get child friendly Panchayat award
बरेली। निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित भरतौल ने एक बार फिर प्रदेश की शान बढ़ाई है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के बाल हितैषी पंचायत श्रेणी में भरतौल को देश में दूसरा और प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

नई दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 दिसंबर को भरतौल की ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी को पुरस्कृत करेंगीं। उनके साथ पति रीतराम, ग्राम सचिव विवेक गंगवार मौजूद रहेंगे। यह पुरस्कार उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है जहां बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास हुए हैं। साथ ही, बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया है ताकि वे हर दिशा में उन्नति कर सकें। इन सभी बिंदुओं पर भरतौल खरा रहा। बच्चों के सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगे हैं। पार्क और खेल मैदान है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषाहार मिलता है। अतिकुपोषित श्रेणी में कोई बच्चा दर्ज नहीं है। गांव का स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र प्रदेश के अन्य जिलों के लिए नजीर है। दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल, शौचालय में रैंप है। सड़कों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था है। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 में निर्मल ग्राम पंचायत का पुरस्कार
भरतौल को राष्ट्रपति की ओर से इस वर्ष दूसरी बार पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष 2007 में निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार से तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पुरस्कृत किया था। इसके अलावा भरतौल के नाम कई उपलब्धियां और पुरस्कार दर्ज हैं। इसमें वर्ष 2008 में सार्क समिट और वर्ष 2009 में नरेगा समिट में प्रतिभागिता का मौका मिला था। इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार, डॉ. राममनोहर लोहिया राज्य पुरस्कार, स्मार्ट ग्राम पंचायत अवॉर्ड, यशस्वी ग्राम प्रधान, यूपी स्वच्छ भारत पंचायत सम्मान के साथ दो बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से भी भरतौल के ग्राम प्रधान को नवाजा जा चुका है।


फोटो : वर्जन
बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार मिलना बरेली समेत प्रदेशवासियों के लिए गर्व का मौका है। इस पुरस्कार के चयन में सभी ग्रामवासी हमारे सहयोगी हैं। भरतौल काे अब कार्बन मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य है। जिसकी कवायद शुरू कर दी है। - प्रवेश, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed