फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused old man dead body found hanging from a tree in Bareilly

Bareilly News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

फरीदपुर के 60 वर्षीय बुजुर्ग पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद वह लापता हो गया। शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन
accused old man dead body found hanging from a tree in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में पांच वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शेर मोहम्मद (65) का शव शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों पर ही शक जाहिर किया है। पुलिस को तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच साल की बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर गली में खेल रही थी। आरोप है कि घर के सामने रहने वाले शेर मोहम्मद ने टॉफी दिलाने का लालच देकर घर ले जाने के बाद वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर मां ने थाने पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। बृहस्पतिवार को शाम के समय पुलिस ने घर पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह लोग मजार की तरफ घूमने गए तो उन्होंने शेर मोहम्मद का शव शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। तुरंत ही उन्होंने परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि शेर मोहम्मद की हत्या की गई है। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को उन्हीं के गमछे से फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया गया। मामले में इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगें उनके आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed