फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of withdrawing lakhs of rupees by making fake signature

Bareilly News: फर्जी हस्ताक्षर करके लाखों रुपये निकालने का लगाया आरोप

Fri, 23 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing lakhs of rupees by making fake signature
मीरगंज। ग्राम पंचायत हुरहुरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत किरण प्रेरणा ग्राम संगठन की अध्यक्ष बबली देवी ने समूह के खाते से बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप लगाते हुए सीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

बबली के अनुसार ग्राम संगठन के खाते में जमा सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) की धनराशि को बिना अनुमति और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से निकाला गया है।
22 अप्रैल को मीरगंज ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम)व आदि की मिलीभगत से दो लाख रुपये की राशि संगठन के खाते से निकाली गई। इसके बाद 30 अप्रैल को दो लाख 60 हजार रुपये समूह सखी के खाते में और दो लाख रुपये अंबे स्वयं सहायता समूह, ग्राम रसूलपुर के खाते में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष के अनुसार इन लेनदेन में फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि की निकासी की गई। बबली का आरोप है कि उक्त अधिकारियों और समूह सखी ने मिलकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह सखी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

समूह सखी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत झूठी है। उनका रजिस्टर टेंपो में छूट गया था। उसकी शिकायत थाने में की गई थी। पैसा निकालकर समूह की एक सदस्य के लड़के के इलाज के लिए दिया गया है, जिन्हें एक वर्ष का समय रुपये वापस करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed