फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of snatching Rs 2.70 lakh from a farmer, police detained him in the police station.

Bareilly News: किसान से दो लाख 70 हजार रुपये छीनने का आरोप, पुलिस ने थाने में बैठाया

Sat, 30 May 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching Rs 2.70 lakh from a farmer, police detained him in the police station.
गुलड़िया। बैंक से दो लाख 70 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे एक किसान से रास्ते में नकाबपोश व्यक्ति ने रुपये छीन लिए। इस मामले की शिकायत करने चौकी बड़गांव पहुंचे तो पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही चौकी में बिठा लिया। इसे लेकर देर रात तक चौकी में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी कड़े राम ने शुक्रवार को बड़ा गांव स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से दो लाख 70 हजार रुपये निकाले थे। वह अपनी पत्नी भूला देवी और बड़े बेटे राजेंद्र के साथ गुलड़िया की साप्ताहिक बाजार गए थे। राजेंद्र ने अपने माता-पिता को गांव के रविंद्र के टेंपो में बैठाया और रुपये अंगोछे में बांधकर कड़े राम को दिए। आरोप है कि बसंतपुर गांव से एक किलोमीटर पहले मोहर सिंह गोटिया तिराहे पर एक नकाबपोश व्यक्ति ने टेंपो रुकवाया। उसने कड़े राम के हाथ से 2 लाख 70 हजार रुपये छीन लिए और भाग गया। पति-पत्नी ने चीखते हुए टेंपो रोकने को कहा, लेकिन रविंद्र ने टेंपो नहीं रोका। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें चौकी बड़गांव ले गई।
विज्ञापन


कार्रवाई पर सवाल
कड़े राम के छोटे बेटे रामगोपाल का आरोप है कि जब वह तहरीर देने जा रहे थे, तब चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने उनके पिता कड़े राम, भाई राजेंद्र और पत्नी भूला देवी को चौकी में बैठा लिया। बाद में रामगोपाल जब तहरीर लेकर पहुंचे तो उन्हें भी चौकी में बैठा लिया गया। देर रात तक दोनों पक्ष चौकी बड़गांव में ही डटे रहे। देर रात को भूला देवी और कड़े राम को घर भेज दिया गया, जबकि उनके पुत्र राजेंद्र और रामगोपाल को चौकी में ही रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने इस मामले को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि किसान से रुपये छीनने की घटना दूसरे पक्ष पर साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज लिखाने के लिए गढ़ी गई है। मनोज कुमार ने स्वीकार किया कि किसान क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 70 हजार रुपये निकाले गए थे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ये रुपये छीने नहीं गए, बल्कि उधारी चुकाने के लिए दिए गए थे। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सुबह तक सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed