{"_id":"681292e1fe6eccf278059735","slug":"accused-of-playing-games-in-making-income-certificate-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104163-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आय प्रमाण पत्र बनाने में खेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आय प्रमाण पत्र बनाने में खेल करने का आरोप
विज्ञापन
बहेड़ी। परगना रिछा अंतर्गत गांव भोगपुर के एक व्यक्ति ने भी लेखपाल पर मोटी रकम लेकर लेखपाल द्वारा एक आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति की कम आय दर्शाकर आय प्रमाण पत्र जारी किए जाने की शिकायत डीएम से की है। एसडीएम ने जांच नायब तहसीलदार को सौंप दिया है।
शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उसके पास महज एक बीघा कृषि की जमीन है। वह मजदूरी कर परिवार पालता है, जबकि लेखपाल ने गांव के ही एक संपन्न व्यक्ति, जिसके पास कई एकड़ जमीन आदि है। उसका महज 46 हजार रुपये का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इसके आधार पर उसकी बेटी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन हो गया है।
इतना ही नहीं, लेखपाल ने उससे कम धनराशि का आय प्रमाण पत्र तो उस व्यक्ति का बना दिया जो स्थानीय संग्रह कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार शोभित चौधरी को जांच सौंपी है। संवाद