फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of murder of married woman for dowry, FIR lodged against six in-laws

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of married woman for dowry, FIR lodged against six in-laws
फाइल फोटो मृतका दिव्या पांडे
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव परचई में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को पति सहित छह लोगों के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हालांकि मौके पर सभी ससुराली अपने घर से नदारद मिले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित अमन पांडेय निवासी धनुआ थाना देवरनियां ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी दिव्या की शादी दो वर्ष पूर्व छह जुलाई को शाही थाना क्षेत्र के गांव परचई में अमित के साथ की थी। उसके बाद से ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच दिव्या ने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में सुधार नहीं आया। बृहस्पतिवार को गांव के ग्रामीण ने मायके में सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है।
विज्ञापन

मौके से रोता बिलखता मिला एक वर्ष का मासूम : सूचना पर वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे तो दिव्या का शव फंदे पर लटक रहा था। ससुराल वाले गायब थे। उसका एक साल का बेटा उमंग बिलख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, सीओ मीरगंज अजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अमित, ससुर दिनेश, जेठ रजत, सुमित देवर, सास रेखा और जेठानी रजनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed