{"_id":"69df840007297ed8620b13dc","slug":"accused-of-molesting-girl-arrested-and-sent-to-jail-in-bareilly-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय की युवती से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय की युवती से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wed, 15 Apr 2026 05:56 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:56 PM IST
सार
बरेली में पुलिस ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अफसर उर्फ साहिल को एक युवती से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे 14 अप्रैल रात तमंचे के साथ पकड़ा गया। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी साहिल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में दूसरे समुदाय की युवती से छेड़खानी और उसे खींचकर कैंट इलाके की ओर ले जाने की कोशिश करने के आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अफसर उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से तमंचा बरामद हुआ है। बुधवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एक मोबाइल कंपनी की कर्मचारी युवती को अफसर काफी समय से कॉल और मैसेज करके परेशान करता था। मंगलवार को उसने युवती को बर्बाद करने की धमकी देकर दबाव बनाया और गांधी उद्यान बुलाया। वहां युवती के साथ छेड़खानी की और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। युवती की ओर से कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को मंगलवार रात जंक्शन के मनोरंजन सदन के पास से 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने फोन पर धमकाया, फिर पार्क में बुलाकर युवती से की छेड़खानी, भीड़ ने पीटा
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी साहिल ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम तक पढ़ा-लिखा है। युवती से दोस्ती करना चाहता था। इसी कारण उस पर दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने पर उसने ऐसा किया।