फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of molestation committed suicide by writing a suicide note in Bareilly

Bareilly News: 'मुझ पर झूठा आरोप लगाया...', सुसाइड नोट लिखकर छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या

Wed, 02 Apr 2025 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में ऑटो चालक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर ऑटो चालक को फंसाया गया। पुलिस उसे परेशान कर रही थी। 

विज्ञापन
accused of molestation committed suicide by writing a suicide note in Bareilly
लखनपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी ने पुलिस से परेशान होकर मंगलवार देर रात रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया। बुधवार को सीओ टू संदीप सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है। सीओ सेकेंड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सुभाषनगर के बदायूं रोड स्थित रामाश्रम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय ऑटो ड्राइवर लखनपाल ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। 19 मार्च को लखनपाल पर एक व्यक्ति ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लखनपाल पर आरोप था कि उसने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मृतक के परिजनों ने एक सुसाइड नोट भी दिखाया है, जिसमें युवक ने खुद बेकसूर बताया। लिखा कि उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'शादी कर बड़ी गलती की...': लखीमपुर खीरी में पत्नी से परेशान पति ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक लखनपाल के भाई ने मामले में कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को उन्होंने पहले भी तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर कार्रवाई हुई होती तो उनका भाई आज जिंदा होता। परिजनों के हंगामे के बाद सीओ सेकेंड संदीप सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो दोषी पाया गया उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed