{"_id":"6828f5a25c2081f2b200f726","slug":"accused-of-killing-an-old-man-due-to-enmity-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102660-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रंजिश में वृद्ध की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रंजिश में वृद्ध की हत्या का आरोप
विज्ञापन
हाफिजगंज। रंजिश को लेकर वृद्ध की हत्या करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मृतक के पुत्र ने थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वृद्ध के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सोरहा निवासी सतवीर ने बताया कि उसके भाई का प्रेम-प्रसंग गांव की ही एक युवती से था। करीब चार महीने पूर्व दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट में शादी कर ली, जिससे युवती के परिवार के लोग रंजिश मानने लगे।
इसी रंजिश के चलते करीब 10 दिन पूर्व युवती के परिवार के लोग असलाह व डंडे लेकर घर में घुस आए और जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उसके दो दिन बाद ही उसके बूढ़े पिता का शव मकान के बराबर में ही खाली पड़े भूखंड में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तब शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतक के पुत्र सतवीर ने गांव के ही सोमपाल, जगदीश, राजेश, प्रदीप पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ हत्या करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद