फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of embezzling Rs 1.5 lakh in the name of getting the name removed from the case

Bareilly News: मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पने का आरोप

Fri, 06 Feb 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 1.5 lakh in the name of getting the name removed from the case
बरेली। कैंट इलाके में अपहरण और फिरौती के मुकदमे से नाम निकलवाने के बहाने डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर पीड़ित की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना बिनावर के गांव शेरगंज निवासी लीलावती ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि वह और उनके पति देवाराम उर्फ बंटी वर्तमान में कैंट के कांधरपुर में रहते हैं। देवाराम पर पिछले साल अपने साथियों की मदद से पंजाब के कपूरथला निवासी दर्शन सिंह का अपहरण कर परिजनों से डेढ़ लाख रुपये फिरौती वसूलने का आरोप लगा था। दर्शन सिंह के भाई बलविंदर ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने फिरौती वसूलने वालों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में देवाराम का नाम आने के बाद पुलिस उनके पति की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान देवाराम की मुलाकात सिरौली के गुरुगांव मुस्तकिल निवासी तरुण सिंह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण ने नेताओं से अपने संबंधों का हवाला देकर मुकदमे से नाम निकलवाने का आश्वासन दिया। देवाराम ने झांसे में आकर 50 हजार रुपये तरुण के खाते में डाल दिए। इसके बाद भी एसआईटी उनके पति देवाराम की तलाश में दबिश दे रही थी।
जब देवाराम ने तरुण से दबिश की बात बताई तो उसने देवाराम के भाई राहुल को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। देवाराम ने दहशत में आकर एक लाख रुपये तरुण को और दे दिए। पुलिस ने अपहरण और फिरौती वसूलने के आरोपी देवाराम को गिरफ्तार कर लिया, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

महिला ने रुपये वापस मांगे तो तरुण मामला निपटाने के दो लाख रुपये और मांगने लगा। रुपये नहीं मिलने पर देवाराम के भाई व परिवार को भी फंसाने की धमकी दी। तरुण देवराम की पत्नी लीलावती को भी पूरा परिवार खत्म करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed