फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of cheating in the name of deal of sugar candy making machine

Bareilly News: बताशे बनाने की मशीन के सौदे के नाम पर ठगी करने का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of deal of sugar candy making machine
शाही। गांव कुलछा निवासी मनोज कुमार सिंह को बताशे बनाने की मशीन डिलीवर न करने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर बंगाल की कंपनी के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बंगाल के बांकुरा जिला में स्थित कंपनी एडरिता इंजीनियरिंग वर्क के मालिक चंचल कुमार और प्रबंधक से बताशे बनाने की मशीन का सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ था। उन्होंने कंपनी के बंधन बैंक के खाते में दो जनवरी को फोन पे के माध्यम से एडवांस में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। कुछ दिनों के बाद बाकी रुपये भी ट्रांसफर का दबाव बनाया गया। डिलीवरी न होने पर साइबर ठगी की आशंका हुई। 21 जनवरी को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर कंपनी मालिक व प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। इस शिकायत को थाना शाही पुलिस के लिए कार्रवाई करने के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि थाना शाही पुलिस ने केवल 8,773 रुपये होल्ड होने की रिपोर्ट देते हुए कंपनी मालिक व प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अन्य कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कंपनी मालिक ने दो फरवरी को मनोज के फोन पर 45,000-45,000 रुपये के दो बिल भेज दिए। शिकायत वापस लेने की बात कहते हुए दो दिन में बताशा मशीन डिलीवरी करने का वादा भी किया। 25 दिन बीतने पर भी डिलीवरी नहीं की गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed