फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of BJP leader Sachin murder arrested in encounter in Bareilly

बरेली: भाजपा पदाधिकारी सचिन का हत्यारोपी बाबू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया

Tue, 01 Sep 2026 01:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 01 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

बरेली में भाजपा पदाधिकारी सचिन कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाबू के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दूसरे आरोपी आशीष को भी गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
Accused of BJP leader Sachin murder arrested in encounter in Bareilly
मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर पुलिस ने भाजपा पदाधिकारी सचिन कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी बाबू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी आशीष को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन




भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की 28 अगस्त की रात वंशी नगला में हत्या कर दी गई थी। सचिन की पत्नी गुड़िया ने बाबू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात बाबू को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में में बाबू के बांए पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आशीष को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

आशीष ने बताई हत्या की कहानी
सीओ टू ने बताया कि सोमवार को पूर्वहन 11 बजे पुलिस ने आशीष मौर्य को गणेश नगर गेट के पास पकड़ लिया। आशीष ने बताया कि उसकी बाबू से दोस्ती थी। बाबू उसके मोहल्ले में किराये पर रहता था। 28 अगस्त की रात बाबू, उसका भाई अमित और आशीष शराब पी रहे थे। तभी सचिन आया और बच्चों को बिगाड़ने व उनसे चोरी कराने को लेकर बाबू से झगड़ने लगा। 

आशीष ने बताया कि माहभर पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आशीष ने स्वीकार किया कि उसने बाबू के साथ मिलकर सचिन को थप्पड़ मारे। बाबू घर से चाकू ले आया। आशीष और बाबू के भाई अमित ने सचिन के हाथ पकड़े। बाबू ने सचिन के सीने पर चाकू से वार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed