फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of being implicated in a false case, staged a protest

Bareilly News: झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, दिया धरना

Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of being implicated in a false case, staged a protest
हाफिजगंज। आजाद समाज पार्टी के नवाबगंज के पदाधिकारी पर छेड़खानी का मुकदमा लिखे जाने के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने थाना गेट के पास एक दिवसीय धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष द्वारा झूठे मुकदमे मेें फंसाने और हल्का दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी सुरजीत गौतम पर डेढ़ माह पूर्व गांव के ही लोगों ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इसको लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने धरना देकर हल्का दरोगा के स्थानांतरण की मांग। साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों पर भी रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष दुर्वेश अली अंंसारी, एडवोकेट विकास बाबू आदि ने थाना प्रभारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया है, जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया है। धरना देने वालों में वीरपाल सागर, परास सिंह, राम सिंह कश्यप, धर्मवीर सागर, वीर सिंह, शनि देवल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed