{"_id":"68d5a7979f8cff35d108b601","slug":"accused-of-attempted-rape-sent-to-jail-aonla-news-c-400-1-ala1001-2346-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को भेजा जेल
Fri, 26 Sep 2025 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:01 AM IST
सार
आंवला में कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में स्कूल कर्मचारी सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बीएसए ने आरोपी को निलंबित किया और विभागीय जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विस्तार
आंवला। सातवीं की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म की कोशिश के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। आरोपी मोहल्ला गंज पुरानी पुलिस चौकी निवासी सुमित गुप्ता को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, बीएसए ने आरोपी सुमित को निलंबित कर दिया है।
कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित गुप्ता पर बहाने से स्कूल बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। आरोप है कि परिजन जब स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने घटना को दबाने व आरोपी को भी भगा दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को बिसौली बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को उन्होंने स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं व स्टाफ से बातचीत की। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। प्रधानाचार्य की स्थाई वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की गई है। बीएसए ने आरोपी सुमित कुमार को निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने विभागीय जांच भी बिठाई है। उन्होंने बताया इस मामले में आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं आरोपी सुमित कुमार को आंवला के नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर संबद्ध किया गया है।