{"_id":"69ac11b33fc1957cee04cd42","slug":"accused-man-made-indecent-remarks-on-dr-bhimrao-ambedkar-in-bareilly-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी ने खुद को बताया बरेली का शूटर; रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी ने खुद को बताया बरेली का शूटर; रिपोर्ट दर्ज
Sat, 07 Mar 2026 05:23 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:23 PM IST
सार
बरेली में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसने खुद को बरेली का शूटर बताया। मामले में तहरीर मिलने पर फरीदपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी शुभम प्रधान ने फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें फरीदपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी शिवकुमार कश्यप द्वारा जातिगत व डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी की गई। आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को बरेली का शूटर भी बता रहा है। कहता है कि उसके पास काफी हथियार हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिवकुमार कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शुभम प्रधान की तहरीर पर आरोपी शिवकुमार कश्यप के खिलाफ जातिगत व डॉ भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन