फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused has soot smeared on his face after creating and circulating obscene AI-generated photos of girl

बरेली: नाबालिग छात्रा के फोटो एआई से अश्लील बनाकर किए वायरल, आरोपी के मुंह पर पोती कालिख

Mon, 28 Sep 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुलड़िया (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलड़िया (बरेली) Updated Mon, 28 Sep 2026 02:15 AM IST
सार

सिरौली इलाके में एक युवक ने आठवीं की छात्रा का एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले में एक महीने बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत दी।

विज्ञापन
Accused has soot smeared on his face after creating and circulating obscene AI-generated photos of girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा का एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एक महीने पुराने मामले में कार्रवाई न होने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। पुलिस पर पीड़ित पक्ष के ही खिलाफ कार्रवाई का आरोप है। इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से की गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, एक महीने पहले गांव निवासी युवक ने नाबालिग छात्रा का फोटो एआई से अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। छात्रा के पिता ने 28 अगस्त को सिरौली थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर तीन दिन पहले आरोपी ने पीड़ित छात्रा और उसकी मां को चिढ़ाया। उसके और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि छात्रा पक्ष की महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत दी। पुलिस दोनों पक्षों को बड़ागांव चौकी ले गई, जहां आरोपी युवक को पीड़ित बताकर छोड़ दिया गया। छात्रा के पिता व उसके पक्ष की महिलाओं समेत पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- बेटी ने छोड़ा स्कूल जाना
छात्रा पक्ष ने शनिवार को एसएसपी समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजकर सिरौली पुलिस की कार्रवाई की शिकायत की। रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी इस मामले की शिकायत की गई। मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्रा की मां का आरोप है कि सदमे में आई बेटी ने शोहदों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस आईडी से फोटो अपलोड किए गए, उसकी जांच की जा रही है। छात्रा पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक के मुंह पर कालिख पोतने के मामले में भी कार्रवाई होगी। फिलहाल ताजा घटनाक्रम को लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed