फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused elope from court

जिला जेल से पेशी पर आया बंदी कोर्ट परिसर से फरार

Fri, 29 Jul 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
accused elope from court
बरेली। जिला जेल से पेशी पर लाया गया बदायूं में थाना अलापुर के गांव सुंदरनगर में रहने वाला 24 वर्षीय सुरेंद्र सिंह जिला न्यायालय परिसर स्थित हवालात के पास से फरार हो गया। सुरेंद्र दुष्कर्म और पाक्यो एक्ट का आरोपी है। फरार होने के मामले में सुरेंद्र सिंह और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह को 10 मार्च, 2022 को भुता पुलिस ने जेल भेजा था। 29 दिसंबर, 2021 को वह और संजीव कुमार भुता क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए थे। इस मामले में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। किशोरी की बरामदगी के बाद इस मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संजीव कुमार का नाम निकाल दिया और सुरेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तब से वह जिला जेल में बंद था। बुधवार सुबह कोर्ट में उसकी पेशी थी। जिला जेल से अन्य बंदियों के साथ ही उसे भी पेशी के लिए जिला न्यायालय भेजा गया था। मगर पेशी के दौरान ही वह न्यायालय परिसर स्थित हवालात के पास से फरार हो गया।
विज्ञापन

गिनती के समय हुई जानकारी
शाम को बंदियों को जेल वापस ले जाते समय हवालात से निकालकर उनकी गिनती की गई तो एक बंदी कम मिला। मिलान होने पर सुरेंद्र सिंह के फरार होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई और उसकी तलाश शुरू कराई गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में बंदी सुरेंद्र सिंह और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं भेजी गई पुलिस टीम
सुरेंद्र सिंह के भागने की जानकारी होने के बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। कोतवाली और भुता पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। एक टीम उसके घर बदायूं भेजी गई है। रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश कराई जा रही है। इसके अलावा उसके मददगारों की तलाश के लिए हवालात के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
लापरवाही छिपाने में जुटी पुलिस
जिला जेल से बुधवार को कुल 167 बंदी लाए गए थे। इसमें दरोगा योगेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, सिपाही विकास व दीपक की ड्यूटी थी। मगर सुरेंद्र सिंह कब पुलिस हिरासत से भाग निकला, किसी को भनक तक नहीं लगी। उसके भागने के बाद भी देर रात तक उसे खोजा जाता रहा और जब कामयाबी नहीं मिली तो रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

पहले भी कई बंदी हो चुके हैं फरार
फरवरी, 2021 : दुष्कर्म और हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा कैदी नरपाल उर्फ सोनू दीवार फांदकर भाग निकला था।
फरवरी, 2021 : बहेड़ी के गांव नगला में रहने वाला अशोक कुमार उर्फ बिल्लू फरार हो गया था।
मार्च, 2019 : इज्जतनगर के गांव डंडिया निवासी राहुल पेशी के दौरान जिला न्यायालय परिसर से भाग गया था।
कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच कराई जा रही है, जो दोषी होंगे, उनके कार्रवाई होगी।
- रवींद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed