Bareilly News: युवक ने सराफ की दुकान पर बैठे बुजुर्ग को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली में बुजुर्ग को पीटने और रंगदारी मांगने के आरोपी सिद्धार्थ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी ने सराफ अरुण वर्मा की दुकान पर बैठे बुजुर्ग की बेवजह पिटाई की थी। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वह दुकान पर बैठे बुजुर्ग को थप्पड़ मारते दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शाहबाद चौकी के सामने सराफ की दुकान पर बैठे एक बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने का वीडियो वायरल हो गया। सराफ ने रंगदारी मांगने की रिपोर्ट कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शाहबाद चौकी के सामने अरुण वर्मा की सराफा दुकान है। अरुण वर्मा ने प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को बताया कि कुछ दिन पहले शाहबाद निवासी सिद्धार्थ पांडेय उनकी दुकान पर आया और उनसे दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा। उन्होंने मना किया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। अरुण की दुकान पर वृद्ध अमित सक्सेना बैठे थे। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अचानक तैश में आए सिद्धार्थ पांडेय ने अमित को बिना वजह पीटना शुरु कर दिया। अमित सक्सेना को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ मारे।
यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चौकी के सामने एक पुलिसकर्मी भी खड़ा है उसके बाद भी सिद्धार्थ बेखौफ होकर वृद्ध को थप्पड़ मार रहा है। जब सिद्धार्थ सराफ के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों को भी परेशान करने लगा तो पिटाई वाला वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर प्रेमनगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.