फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused arrested for making Fake Aadhaar and Ayushman cards at Jan Seva Kendra in Bareilly

Bareilly News: जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार व आयुष्मान कार्ड, संचालक गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 10:48 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया। यहां फर्जी आधार कार्ड समेत तमाम फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। पुलिस ने केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
accused arrested for making Fake Aadhaar and Ayushman cards at Jan Seva Kendra in Bareilly
आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक

विस्तार

विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगों के फर्जी आधार, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और स्टांप लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। यहां पहले से चालू सिम कार्ड भी बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने छापा मारकर केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खजुरिया घाट स्थित जनसेवा केंद्र का आधा शटर गिराकर बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सुमित का गुर्गा मौके से भाग गया। पुलिस ने केंद्र से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, एक सीपीयू, तीन फिंगर प्रिंट डिवाइस, दो जेम स्केनर, एक माउस, एक इंक पैड, 26 आधार कार्ड, दो पैनकार्ड, नौ नियोजन कार्ड, एक पीएम सीएचसी कार्ड और 19820 रुपये की नकदी बरामद की है। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed