{"_id":"69e750dd4eac9774ea07cf2c","slug":"accused-arrested-and-sent-to-jail-for-making-indecent-remarks-against-women-in-bareilly-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tue, 21 Apr 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:57 PM IST
सार
बरेली में पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में हसन खान को गिरफ्तार किया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी हसन खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह पुलिस के मोनोग्राम वाली जैकेट पहने हुए नजर आ रहा था। उसने एक शादी समारोह में डांस करती महिलाओं का वीडियो बनाकर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने की थी जांच
हिमांशु पटेल नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कंजादासपुर निवासी हसन खान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अभद्र टिप्पणियों के साथ महिलाओं के फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक राजा भारद्वाज की ओर से की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो और फोटो को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया है।