{"_id":"6ae9008a12d0c4ef99035ff8","slug":"accusation-against-an-elderly-man-from-another-community-of-committing-sexual-assault-and-pressuring-for-religious-conversion-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5341-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के वृद्ध पर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के वृद्ध पर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर दूसरे समुदाय के वृद्ध पर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी 21 अक्तूबर को उसे दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद धर्म परिवर्तन कराने के लिए बाध्य करने और घर से पांच लाख रुपये व लेवर लाने के लिए दबाव बनाया। किशोरी के पिता ने 22 अक्तूबर को वृद्ध के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने परिवार पर वृद्ध के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया, जबकि लोगों ने इसका विरोध किया था।
तमंचा मिलने पर आरोपी पर हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस ने 28 अक्तूबर को अब्दुल रहमान को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। किशोरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद करने का प्रयास नहीं किया। किशोरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दबाव के कारण उसे अपने बयान भी बदलने पड़े। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।