{"_id":"8aef43ed843eb3bf0d5e37f7c8032fcc","slug":"accsident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बरेली
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरीचैनपुर। हाइवे पर नरियावल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार शरद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बुधवार की रात करीब नौ बजे राजीव नगर (नटकिया) निवासी 28 वर्षीय शरद शर्मा नरियावल स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे बजरपुट भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शरद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना के बाद परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़वा लिया है, लेकिन चालक अभी तक पकड़ में नहीं आया है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।