फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accountant guilty for water logging in Amberpur Large Cowshed, suspended

Bareilly News: अंबरपुर वृहद गोशाला में जलभराव के लिए लेखपाल दोषी, निलंबित

Sun, 21 Jul 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Accountant guilty for water logging in Amberpur Large Cowshed, suspended
बरेली। बीते दिनों अंबरपुर गोशाला में हुए जलभराव के मामले में लेखपाल मनोज भारती को निलंबित किया गया है। जांच में लेखपाल द्वारा जलभराव वाली भूमि का चयन करने की पुष्टि होने पर कार्रवाई हुई है। निलंबन अवधि में उनको तहसील बहेड़ी के रजिस्ट्रार कानूनगो से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव के मुताबिक नायब तहसीलदार द्वारा 19 जुलाई को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ग्राम अंबरपुर परगना कावर में खसरा संख्या 111 रकबा 1.164 हेक्टेयर ग्राम सभा की भूमि का पुनर्ग्रहण प्रस्ताव भूमि प्रबंधक समिति ने वृहद गोशाला के लिए किया था। भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने पर पता चला कि जहां गोशाला बनी है, वह स्थान किच्छा नदी से करीब दो सौ मीटर और बहेड़ी-शेरगढ़ मार्ग से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित है। भूमि सड़क से 10 फुट नीचे है। बाढ़ के नजरिये से गो संरक्षण केंद्र के लिए यह जगह सुरक्षित प्रतीत नहीं होती।
विज्ञापन

बावजूद इसके तत्कालीन लेखपाल मनोज भारती ने वृहद गोशाला के लिए भूमि प्रस्तावित कर दी। आठ जुलाई को भारी बारिश से गोशाला जलमग्न हो गई। इससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई। शांति व्यवस्था संबंधी समस्या भी सामने आई। इसमें लेखपाल मनोज भारती की प्रथम दृष्यता लापरवाही प्रतीत होती है। इसी आधार पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed