{"_id":"6a4c106b0401246996045424","slug":"accidents-occurring-due-to-potholes-department-turning-a-blind-eye-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5752-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड्ढों में गिरकर हो रहे हादसे, विभाग कर रहा अनदेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड्ढों में गिरकर हो रहे हादसे, विभाग कर रहा अनदेखा
Tue, 07 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही। शाही-भिटौरा मार्ग पर खरसैनी गांव के पास रविवार शाम गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनभर चलने वाले इस रोड से दिल्ली, नैनीताल, रामपुर जाने वाले यात्री गुजरते हैं। अनगिनत गड्ढों से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद विभाग ने मरम्मत नहीं कराई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीलीभीत के सूरज रविवार रात बहन के घर कुलछा जा रहे थे। शाही-भिटौरा मार्ग पर खरसैनी के पास गड्ढे में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। इस मार्ग पर ऐसे हादसे आम हो गए हैं।
यह मार्ग शेरगढ़ होते हुए बहेड़ी-नैनीताल मार्ग और धनेटा होते हुए दिल्ली रोड से जुड़ता है। इससे रामपुर और बिलासपुर जाने वाले लोग भी निकलते हैं।
मरम्मत न होने पर बरसात में परेशानी बढ़ गई है। गड्ढों में पानी भरने के कारण फिसलन हो गई है। दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। चार पहिया वाहन फंस जाएं तो घंटों जाम लगता है। लालकुआं स्टैंड के पास जलनिकासी की सुविधा नहीं है, जिससे वहां जलभराव रहता है। इस संबंध में कई बार खबरें प्रकाशित की गई हैं। 14 जून को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह सैनी ने बताया था कि बिट्युमिन न मिलने से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था लेकिन काम नहीं किया गया। गड्ढों के कारण एक और हादसा हो गया।
विज्ञापन
वर्जन,
बिट्युमिन न मिलने से देर हो रही है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - भगत सिंह सैनी, एक्सईएन
जल्द-से-जल्द तारकोल मंगवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - प्रकाश चंद्र, अधीक्षण अभियंता