फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accidents happen every day on these bridges...no security arrangements made, people are passing by risking their lives

Bareilly News: इन पुलों पर आए दिन हादसे...नहीं किए सुरक्षा के इंतजाम, जान हथेली पर रख गुजर रहे लोग

Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Accidents happen every day on these bridges...no security arrangements made, people are passing by risking their lives
सेंथल/रामनगर। बरेली-फरीदपुर को जोड़ने वाले अधूरे मूड़ा पुल की तरह सेंथल व रामनगर में रेलिंग विहीन पुलिया को लेकर बेपरवाही जारी है। इसके स्थायी समाधान न होने पर आए दिन लोग यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



नहर की पुलिया हुई जर्जर, टूटी रेलिंग नहीं बदलवाई

सेंथल के टांडा सादात गांव के पास नहर की पुलिया जर्जर हो चुकी है। टूटी हुई रेलिंग नहीं बदलवाने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब कोहरा आना शुरू हो गया है। यह सड़क घुमाव वाली है। कभी भी यह पुलिया राहगीरों के लिए जानलेवा बन सकती है। यह पुलिया सेंथल- बरौर मार्ग पर टांडा सादात के करीब है। यह मार्ग दो दर्जन से अधिक गांव व नवाबगंज कस्बे के लिए संपर्क मार्ग के रूप में है। इसलिए इससे करीब दस हजार लोगों का गुजरना होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया से एक माह पूर्व चार लोग नीचे गिरकर घायल हो गए थे। संवाद
विज्ञापन




सड़क बनाई, रेलिंग बनाना भूले जिम्मेदार

रामनगर के आंवला-शाहबाद मार्ग पर मऊ चंदपुर के पास कुछ दिनों पहले पुलिया की सड़क तो बन गई, लेकिन यहां जिम्मेदार रेलिंग बनाना भूल गए। हादसों को देखते हुए लोगों ने रेलिंग बनवाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग के लिए ठेका दिया था। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कामरान ने बताया कि पुलिया की दीवार बन चुकी है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीण क्षेत्र में अगर कहीं कोई पुल या पुलिया असुरक्षित है तो उसे अपने अभियंताओं की टीम से दिखवाएंगे और कहीं कोई खतरा है तो उसे दूर कराएंगे।
- राजीव कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed