फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accident statistics are shocking 70 percent of deaths are due to bike collisions in Bareilly

Bareilly News: चौंका रहे हादसों के आंकड़े, बाइक टकराने से हो रहीं 70 फीसदी मौतें; हेलमेट जरूर लगाएं

Sun, 02 Nov 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 02:42 PM IST
सार

यातायात नियमों की अनदेखी करना जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। सड़क हादसों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। बरेली जिले में दोपहिया वाहन टकराने से होने वाली मौतों का ग्राफ बढ़ा है। इनमें ज्यादातर लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन
Accident statistics are shocking 70 percent of deaths are due to bike collisions in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली जिले में सड़क हादसों में मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। हालांकि, भारी वाहन टकराने से होने वाले हादसों में मौतों के आंकड़े घट रहे हैं, जबकि दोपहिया वाहन टकराने से होने वाली मौतों का ग्राफ कुल संख्या का 70 फीसदी जा पहुंचा है। यातायात पुलिस कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर 2024 से सितंबर 2025 तक जिले में 1,054 हादसों में 478 लोगों की मौत हुई, जबकि 971 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


आंकड़ों के अध्ययन से पता लगा कि मृतकों में 70 फीसदी दोपहिया सवार शामिल हैं। ज्यादातर मामलों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कुछ लोगों की मौत कार में सीट बेल्ट न लगाने की वजह से हुई। एक्सीडेंट के वक्त कार के एयरबैग खुलने से सालभर में सौ से ज्यादा लोगों की जान बचने का आंकड़ा भी सामने आया है। 
विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। पीछे बैठी सवारी को भी इसकी जरूरत है। हादसे के वक्त सिर में चोट लगने पर जीवन बचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पुलिस की कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तेरी वजह से मेरी बहन मरी...', सुनकर बौखलाया भांजा, मां की मौत के बाद मामा का किया कत्ल
 

Trending Videos

हेलमेट लगाकर जाते तो बच जाती जान
आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सुंदरम गोस्वामी का परिवार सड़क हादसे में एक सदस्य को खोने के बाद अब हेलमेट नहीं लगाने का अफसोस जता रहा है। सुंदरम ने बताया कि उनके बड़े भाई सत्यम गोस्वामी 24 मई की शाम को खाना खाने के बाद बेटे के साथ बाइक लेकर घर से निकले थे। 

परिजनों ने उनसे हेलमेट लेकर जाने के लिए कहा था, पर उन्होंने थोड़ी दूर जाने की बात कहकर टाल दिया था। थोड़ी देर में सूचना मिली कि रामनगर रोड पर सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। पूरा परिवार उनकी कमाई पर निर्भर था। काश वह हेलमेट लगाकर जाते तो शायद उनकी जान बच जाती।

पिता को खोकर समझे हेलमेट की कीमत
मीरगंज में सड़क हादसे में पिता की मौत के संजरपुर निवासी अंकित शर्मा और उनके परिवार को हेलमेट की अहमियत समझ में आई। अंकित ने बताया कि उनके पिता नरेश शर्मा अपनी ससुराल रामपुर जिले के कांकर जा रहे थे। अलीगंज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। 

हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगी और पिता की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित ने कहा कि अगर पिताजी ने हेलमेट लगाया होता तो शायद आज वह हमारे बीच होते। लोग अक्सर हेलमेट को बोझ समझते हैं, लेकिन यह जिंदगी बचाने की ढाल है। अंकित ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed