{"_id":"6171bfe8f14e9358e7373c68","slug":"accident-powayan-news-bly4636894183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हादसे के बाद जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। चालक के अचानक दौड़ाने पर कंटेनर से कुचली महिला की मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
बंडा-पूरनपुर हाईवे पर गांव हसनापुर मोड़ पर रहने वाले रामभजन ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे सड़क किनारे एक कंटेनर पलट गया था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद चालक ने उन लोगों की मदद से क्रेन की सहायता से कंटेनर को सीधा कराया। कंटेनर उठाते समय पड़ोस में लगा एक बिजली का पोल टूट गया। इससे बिजली के तार आपस में टकरा जाने से लोगों के घरों में तमाम उपकरण खराब हो गए थे। इससे लोग उपकरण खराब होने का मुआवजा कंटेनर चालक से मांग रहे थे। पड़ोस के रामेश्वर दयाल की पत्नी 55 वर्षीय रामवती गुप्ता सहित कई लोग मुआवजे की मांग करते हुए कंटेनर को जाने से रोकने लगे।
कंटेनर के सीधा होने के बाद एक व्यक्ति के कहने पर चालक ने कंटेनर आगे भगा दिया। इस दौरान रामवती देवी की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। चालक कंटेनर को भगा ले गया। रामवती की मौत से गुस्साए गांव और परिवार के लोगों ने शाम पांच बजे हाईवे पर जाम लगा दिया और कंटेनर चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों को काफी देर तक समझाने के करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
रामवती के पुत्र की दो वर्ष पहले हादसे में हुई थी मौत
बृहस्पतिवार को हादसे में तान गंवाने वाली रामवती के बड़े पुत्र आकाश की दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रामवती के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। बड़े पुत्र की मौत के गम में पुत्र की मौत के ही दिन पिता रामेश्वर दयाल की भी मौत हो गई थी। रामवती की मौत से पुत्र विकास गुप्ता का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कंटेनर से रामवती की मौत के बाद गांव के लोगों ने जाम लगा दिया था। लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया गया है। कंटेनर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।