{"_id":"5dc956678ebc3e5b18161820","slug":"accident-powayan-news-bly3835989185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में ट्रक से कुचलकर डी फार्मा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में ट्रक से कुचलकर डी फार्मा के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। डी-फार्मा के एक छात्र की कॉलेज जाते समय ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। छात्र की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। मृतक हेलमेट नहीं पहने था।
गांव देवकली निवासी सुरेश मिश्रा का 31 वर्षीय पुत्र अंकित मिश्रा बंडा कस्बे के गुरु तेग बहादुर पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट फार्मेसी कॉलेज में डी-फार्मा (प्रथम वर्ष) का छात्र था। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि उनका गांव देवकली में मेडिकल स्टोर है। अंकित का इरादा डी-फार्मा करने के बाद अपने मेडिकल स्टोर पर बैठने का था। उन्होंने पुत्र की इच्छानुसार उसका एडमीशन बंडा के कॉलेज में करा दिया था। सोमवार सुबह दस बजे अंकित कॉलेज जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। कॉलेज में अवकाश होने के कारण वह अपनी बहन पुवायां के गांव जुझारपुर में भावना देवी के यहां जा रहा था। तभी बंडा-पुवायां रोड पर गायत्री महा शक्तिपीठ के सामने उसकी बाइक में धान से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे अंकित गिर पड़ा और ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया। ट्रक को लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान चालक मौका पाकर भाग निकला।
इस दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई। अंकित का शव काफी क्षत विक्षत हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। परिवार के लोगों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
सुरेश और सत्यवती का इकलौता पुत्र था अंकित
बंडा। मृतक अंकित अपने पिता, मां का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहने भावना देवी और जूली हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। अंकित की नौ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके एक छह वर्षीय पुत्र आरुष है। अंकित की मौत से मां सत्यवती, पिता सुरेश कुमार, पत्नी श्यामा मिश्रा, बहन भावना देवी और का रो रोकर बुरा हाल है।
गायत्री शक्तिपीठ के सामने बना एक्सीडेंट जोन
बंडा। बंडा पुवायां रोड पर गायत्री शक्तिपीठ के सामने एक्सीडेंट जोन बन गया है। पिछले सोमवार चार नवंबर को भी बंडा के गांव भूड़ा निवासी नन्हेंलाल के 10 वर्षीय पुत्र संकल्प की ट्रॉली की टक्कर से इसी स्थान पर मौत हो गई थी। आठ दिन बाद सोमवार को ही एक और जान चले जाने को लेकर लोग तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।