फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

हादसे में फेरी लगाने वाले युवक की मौत

Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
accident
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से फेरी लगाने वाले 30 वर्षीय ब्रहमपाल की मौत हो गई। ब्रहमपाल रात करीब दस बजे फेरी लगाकर लौट रहा था, रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। उस वक्त शहर से लौट रहे बिसौली सीओ ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुनार निवासी ब्रहमपाल पुत्र बांके साइकिल पर फेरी लगाकर नाक कान छेदने का काम करता था। वह बुधवार सुबह घर से निकला था। दिनभर क्षेत्र के गांव में फेरी लगाई और रात करीब दस बजे वह घर लौट रहा था। उसकी साइकिल मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोटा गांव के नजदीक पहुंची थी, तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में ब्रहमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसी दौरान बिसौली सीओ ओजस्वी चावला शहर से लौट रहे थे। उन्होंने ब्रहमपाल को सड़क पर पड़ा देखा तो उसे अपनी गाड़ी से वजीरगंज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने उसका नाम पता मालूम किया और परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार वाले भी वजीरगंज पहुंच गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed