{"_id":"62a7974965a2fe40824f9ffc","slug":"accident-bareilly-news-bly4881541179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में दम घुटने से दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में दम घुटने से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू में सोमवार रात बड़ी घटना हो गई। गांव के दो मासूमों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। देर रात उनके शवों को कार से निकाला जा सका। गांव के राशिद की ससुराल गांव में ही है। सोमवार को राशिद की पत्नी बेटे अयान (5) को लेकर सगे भाई खालिद के घर आई थी। परिवार वालों के मुताबिक, दोपहर के समय अयान और खालिद का बेटा स्वालीन (छह) खेलने के लिए खालिद के दूसरे बहनोई असलम के घर गए थे। जहां टिन शेड में असलम की स्कॉर्पियो खड़ी थी।
बताया जाता है कि बच्चे किसी तरह उसमें घुस गए और उन्होंने कार का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दोनों बच्चे जब वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने उन्हें तलाशना करना शुरू किया। रात दस बजे तक उन्हें तलाशा जाता रहा, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान अचानक परिवार वालों की नजर टिन शेड में खड़ी कार पर गई। परिजन ने उसे खोलकर देखा तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने दोनों के शव बाहर निकाले, साथ ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हालांकि परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही दोनों के शवों को दफन कराने को कहा है। इस बात का भी पता नहीं चल सका है कि आखिर दोनों बच्चे गाड़ी में घुसे कैसे।