फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

बरातियों की कार डीसीएम से भिड़ी, तीन की मौत

Sun, 22 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
accident
सीबीगंज (बरेली)। बड़ा बाईपास पर बरातियों की इनोवा कार सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। परधौली गांव के पास हुए इस हादसे में इनोवा सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी फीकी पड़ गईं।
विज्ञापन

इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी रईस पुत्र नसरुद्दीन की बरात शनिवार शाम शाही जा रही थी। दूल्हे से अलग परिवार और गांव के कुछ लोग इनोवा से जा रहे थे। कार जैसे ही परधौली गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गलत साइड में चली गई और सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में कार सवार सात साल के फरान पुत्र अतीकुद्दीन निवासी फरीदापुर चौधरी, 25 वर्षीय आरिफ, निवासी परतापुर चौधरी और 32 वर्षीय गुलशन पत्नी निजामुद्दीन निवासी भोलेनगर फतेहगंज पश्चिमी की मौत हो गई। कार में सवार पांच वर्षीय अरशद पुत्र निजामुद्दीन, 10 वर्षीय गुलफशा पुत्री निजामुद्दीन निवासी भोलेनगर फतेहगंज पश्चिमी, सात वर्षीय रिदा पुत्री शमशुल हक निवासी परतापुर चौधरी, 19 वर्षीय खलील पुत्र लियाकत अली निवासी फरीदापुर चौधरी, 25 वर्षीय गुलशन पत्नी अतीक निवासी फरीदापुर चौधरी, पांच वर्षीय अतीक पुत्र असद, 13 साल की रुखसाना और 14 साल के इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने दूसरे वाहनों और एंबुलेंस से बरेली भिजवाया। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि मौके से दोनों वाहनों को हटाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed