फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

पीलीभीत बाईपास- हमारे बच्चे तो जान से गए.. अब तो रोशनी का इंतजाम करा दो साहब

Mon, 18 Nov 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
accident
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर शनिवार देर रात अंधेरे के चलते बाइक डिवाइडर से टकराने से दो छात्रों की मौत से उनके परिजन टूट गए हैं। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों परिवारों ने बाईपास पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर कसक जाहिर की। बोले- उनके बच्चे तो जान से गए, औरों की सुरक्षा के लिए अब तो प्रशासन को यहां रोशनी का प्रबंध करा ही देना चाहिए। परिजनों ने एंबुलेंस की लेटलतीफी पर भी गुस्सा जाहिर किया। बोले- एंबुलेंस समय पर आ जाती तो जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर स्पलेंडर बाइक डिवाइडर में टकराने से दो छात्रों संजय नगर के गोपाल नगर निवासी सौरभ उर्फ गौरव और उसके पड़ोसी राहुल उर्फ शानू की मौत हो गई थी। हादसे में सौरभ का चचेरा भाई अश्विनी गंभीर घायल हो गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। रविवार दोपहर को शवों का पोस्टमार्टम हुआ तो कई हड्डियां टूटी मिलीं। यहां सौरभ के पिता सचिव योगेंद्र पाल गंगवार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को रिजर्वेशन तय था। सौरभ को कोलकाता जाकर होटल मैनेजमेंट के अपने जॉब की ट्रेनिंग में जाना था। रात साढ़े आठ बजे उनका भतीजा अश्विनी भी उन्हीं के घर था। उन्होंने खाना खाने को कहा तो दोनों यह कहकर चले गए कि अश्विनी की मां उनका खाना बना चुकी हैं, वह वहीं खाएंगे। शानू इन्हें कब मिल गया और दो घंटे बाद यह हादसा कैसे हो गया, उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन

शानू के बड़े भाई मोनू ने कहा कि उनका भाई और उसका दोस्त सौरभ जान से चले गए पर आगे हादसों को रोकने के लिए बाईपास पर रोशनी का सही इंतजाम होना चाहिए। मोनू के साथ शानू के दोस्त भी थे। सभी ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि पौन घंटे तक मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। घंटे भर बाद जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने दोनों को गेट पर ही मृत घोषित कर दिया। टीस थी कि समय पर इलाज मिलता तो शायद एक या दोनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे का काम करता था शानू
शनिवार रात शानू की पहचान सबसे बाद में हो सकी थी। भाई मोनू ने बताया कि उनके पिता राजकुमार की छह साल पहले मौत हो गई थी। चार भाई बहनों में शानू सबसे छोटा और सबका लाड़ला था। उनके साथ ही वह भी डीजे का काम करता था। रात में घर से निकला था। सौरभ से उसकी दोस्ती थी। पता नहीं कब वह उसके साथ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed