{"_id":"5db88ae08ebc3e93cb766fe5","slug":"accident-bareilly-news-bly3820232122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बदायूं दिल्ली रोड पर हजरतगंज के पास मंगलवार देर रात एक रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में बैठी आठ सवारियां घायल हो गईं।
बुलंदशहर डिपो की बस रात करीब 11 बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस निर्माणाधीन अथिया पुलिया पर पहुंची और अस्थायी रास्ते से होकर गुजरी वैसे ही सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ी। हादसे में बस में बैठी 40 वर्षीय शबाना निवासी वजीरापुर, इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली और उनके 10 वर्षीय पुत्र साजिद समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलाें को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद दोनो वाहनाें के चालक मौके से भाग गए। यात्रियाें के मुताबिक रोडवेज बस चालक पुलिया के पास बन रहे रास्ते के कारण सामने नहीं देख सका और नीचे उतरने की बजाए गाड़ी गलत साइड में काट दी। संवाद