{"_id":"5db70ae18ebc3e939e471f7b","slug":"accident-bareilly-news-bly3818642175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगपुर के नजदीक एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ग्रामीण और उसके आठ साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि ग्रामीण की साली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
कस्बा उसहैत निवासी इकरार (42) पुत्र इशाक सोमवार करीब तीन बजे बाइक से साली गुड़िया (30) पत्नी रिजवान को छोड़ने उसकी ससुराल एटा के गांव सकीट जा रहा था। बाइक पर इकरार का बेटा अकरम (8) भी बैठा था। बताते हैं कि उस वक्त इकरार हेलमेट लगाए था। उसकी बाइक रास्ते में ग्राम गंगपुर के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय सामने से आई बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट के दो टुकड़े हो गए। इकरार का सिर फट गया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। उस बस में बैठे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने इकरार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इधर, मौके पर पहुंचे इकरार के परिवार वाले हालत देखकर अकरम को अलीगढ़ ले गए, जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई। गुड़िया को बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं इकरार के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।