फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road Accident on Assam highway, seven died, bareilly, UP

असम हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में तीन की मौत

Sun, 28 Jul 2019 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला (पीलीभीत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला (पीलीभीत) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
Road Accident on Assam highway, seven died, bareilly, UP
सड़क हादसा - फोटो : Social media (File Photo)

बरेली हाईवे पर रोडवेज बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत में सात लोगों की मौत के करीब 20 घंटे बाद ही एक और बड़ा हादसा हो गया। असम हाईवे पर गजरौला के पास शनिवार सुबह आठ बजे सड़क पर खड़े ट्रक में मौरंग लदा ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी ट्रक ड्राइवर नबी शेर (24) पुत्र बाबू शाह शनिवार सुबह करीब पांच बजे किच्छा से बीस टायरा ट्रक में मौरंग भरकर पूरनपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ बड़ा भाई वली शेर (26), गांव निवासी सिकंदर अली (30) पुत्र मुनब्बर शाह और सिंकंदर का साला जसोली बीसलपुर निवासी इरजान (22) पुत्र लल्ला शाह भी मजदूरी करने आए थे। असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास पहुंचते ही उनका ट्रक सड़क पर पहले से खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर खड़ा ट्रक खाई में पलट गया। ये चारों लोग भी ट्रक के केबिन में फंस गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, थानाध्यक्ष गजरौला नरेश कश्यप, थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। गैस कटर और जेसीबी की मदद से केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सिकंदर अली, वली शेर और इरजान की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में ड्राइवर नबी शेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर बोला-टायर फटने से हुआ हादसा

घायल ट्रक ड्राइवर नबी शेर ने बताया कि उसके ट्रक का आगे का टायर अचानक फट गया। इसके बाद उसने काफी प्रयास किए लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed