{"_id":"5d3057868ebc3e6ccd3467e6","slug":"accident-bareilly-news-bly369033070","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला तिराहे पर ट्रक से कुचलकर दो गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला तिराहे पर ट्रक से कुचलकर दो गायों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। खेड़ा नवादा में आंवला तिराहे पर गुरुवार को एक ट्रक ने दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गायों के शव दफन करा दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खेड़ा नवादा आंवला तिराहे पर दोनों गायें सड़क पार कर रहीं थीं। उसी समय बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने दोनों गायों को चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां काफी भीड़ लग गई। बाद में लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दोनों गायें दफन करवा दीं।