फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC Special AC failure , the train stood for two hours

एसी स्पेशल का एसी फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 18 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली लखनऊ एसी स्पेशल एक्सप्रेस (12430) के बी5 कोच का एसी खराब होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने हापुड़ में एक घंटा तो मुरादाबाद में दो घंटे ट्रेन रोके रखी। रेलवे के अधिकारी समझाते रहे, लेकिन यात्री नहीं माने। बाद में सबका किराया वापस किया गया और कोच के शीशे काटकर निकाले गए। इसके बाद ही यात्री शांत हुए और ट्रेन रवाना की गई। 
विज्ञापन

 दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाले एसी स्पेशल एक्सप्रेस (12430) के रविवार को दिल्ली से चलने के साथ ही बी फाइव कोच के एसी ने काम करना बंद कर दिया। एसी नहीं चलने की अटेंडेंट से शिकायत की गई। अटेंडेंट ने एसी चलाने की कोशिश की, लेकिन सही नहीं हुआ। एसी खराब होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रेन को हापुड़ में रुकवा दिया गया। यहां ट्रेन एक घंटा खड़ी रही, लेकिन वहां भी एसी ठीक नहीं हो पाया। वहां से मुरादाबाद में एसी ठीक करने की बात कहकर ट्रेन को रवाना किया गया। मुरादाबाद में आकर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक बार फिर एसी ठीक करने की कोशिश हुई, लेकिन एसी सही नहीं हुआ। स्पेशल कोच होने के कारण उसे ट्रेन से अलग भी नहीं किया जा सकता था। यात्री एसी ठीक होने पर गाड़ी चलाने पर अड़े हुए थे। मामला बढ़ने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया। तय हुआ कि यात्रियों के पैसे वापस कराए जाएंगे। कोच के शीशे काट का निकाल दिए गए। यात्रियों से स्लीपर का किराया लिया गया और बाकी लौटाने के बाद ट्रेन रवना हो सकी। जिसके चलते गाड़ी मुरादाबाद स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही। जिसके चलते पहले से ही देरी से चल रही एक्सप्रेस तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed