फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC of Rajdhani Express coach broken, commotion

Bareilly News: राजधानी एक्सप्रेस के कोच का एसी खराब, हंगामा

Sun, 26 May 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
AC of Rajdhani Express coach broken, commotion
बरेली। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली 20504 राजधानी एक्सप्रेस को द्वितीय श्रेणी कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने दो घंटे तक आगे नहीं बढ़ने दिया। जंक्शन पर हंगामा करते हुए कई यात्री स्टेशन अधीक्षक के कक्ष तक पहुंच गए। यात्री भीषण गर्मी में मुरादाबाद से बरेली के बीच बंद डिब्बे में एसी न चलने से बेहाल थे। यात्रियों के हंगामे पर जंक्शन के यार्ड से एसी द्वितीय श्रेणी का दूसरा कोच मंगाकर ट्रेन में लगाया गया। इस दौरान बाकी डिब्बों की बिजली आपूर्ति भी बंद रही और एसी नहीं चले। इसके बाद ट्रेन रात 7:30 बजे जंक्शन से आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस के दिल्ली से चलकर बरेली जंक्शन आने का समय दोपहर 3:23 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन जंक्शन पर शाम 4:58 बजे पहुंची। ट्रेन में 13 एसी तृतीय, चार एसी द्वितीय और एक कोच एसी प्रथम था। दिल्ली से मुरादाबाद के बीच एसी द्वितीय श्रेणी के ए-4 कोच के एसी ने कूलिंग बंद कर दी। यात्रियों ने मुरादाबाद जंक्शन पर शिकायत की, लेकिन यहां एसी चालू नहीं हो सका। जब तक ट्रेन बरेली पहुंची तब तक इस कोच में बैठे यात्री गर्मी में उबल चुके थे। बरेली में ठहराव होते ही कोच से कई यात्री उतरकर स्टेशन मास्टर से शिकायत करने पहुंचे। ट्रेन का बरेली में दो मिनट का ठहराव है। इसी दौरान ट्रेन को रवानगी के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। इस पर यात्री भड़क गए। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और एसी ठीक न होने तक ट्रेन आगे न बढ़ने देने पर अड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम पहुंची, लेकिन एसी का फॉल्ट नहीं पकड़ा जा सका। तमाम कोशिशों के बाद एसी ठीक नहीं हुआ तो यार्ड से दूसरा कोच मंगाकर लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ट्रेन के कोचों को अलग करना पड़ा तो डेढ़ घंटे तक सभी कोचों में एसी ने काम करना बंद कर दिया। इससे कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया। दाे घंटे तक यह हंगामा और नया कोच लगाने का काम किया जाता रहा। रात 7:30 बजे के बाद ट्रेन को एक एसी अतिरिक्त कोच लगाकर लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजधानी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव निर्धारित है। शनिवार को दो घंटे तक ज्यादा समय तक राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस कारण इसके पीछे आने वाली 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के प्लेटफाॅर्म बदलने पड़े। इन ट्रेनों का प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ठहराव दिया जाता है। यहां राजधानी एक्सप्रेस के खड़े होने के कारण इन ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed