{"_id":"666ce177d5be784d360636d4","slug":"ac-of-bareilly-indore-express-coach-remained-faulty-for-12-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-420593-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 12 घंटे खराब रहा बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के कोच का एसी, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 12 घंटे खराब रहा बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के कोच का एसी, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी के बीच बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के बी-2 कोच में यात्रियों को 12 घंटे तक बिना एसी यात्रा करनी पड़ी। यात्री लगातार शिकायत करते रहे और रेलवे भरोसा देता रहा। गौर करने की बात यह है कि पहले बरेली-इंदौर और बाद में इंदौर-बरेली के बीच भी यात्रियों की शिकायत दूर नहीं की जा सकी।
बरेली-इंदौर-बरेली के बीच चलने वाली 14320/14319 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का रखरखाव बरेली में होता है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को चलती है। अप-डाउन दो हजार किमी से ज्यादा दूरी तय करने वाली इस ट्रेन के लिए लंबे समय से एलएचबी रैक की मांग की जा रही है। ट्रेन में पुराने आईसीएफ कोच होने के कारण अक्सर एसी खराब होने समेत अन्य शिकायतें रहती हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 4:52 बजे इंदौर से ट्रेन के चलने के बाद से ही कोच नंबर बी-2 में एसी खराब होने की शिकायत आने लगीं। शुक्रवार दोपहर ट्रेन 3:16 बजे बरेली आई। ट्रेन के झांसी आने तक यात्रियों को खराब एसी में सफर करना पड़ा। 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस में भी इसी कोच का एसी 14 घंटे खराब रहा था। इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री लगातार शिकायत दर्ज कराते रहे।
एसी मेंटीनेंस विभाग के एसएसई प्रवीन गुप्ता ने बताया कि बरेली-इंदौर और इसके बाद इंदौर-बरेली के खींच ट्रेन के बी-2 कोच का एसी कई घंटे खराब रहा। पुरानी रैक होने के कारण इस तरह की शिकायत रहती हैं। ट्रेन के लिए एलएचबी रैक प्रस्तावित है। संवाद