फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ABVP student leaders protests in Rohilkhand University Bareilly

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रदर्शन: एबीवीपी के छात्र नेताओं ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव, हंगामा

Thu, 16 Jan 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 03:41 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का घेराव करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। छात्र नेताओं ने बार-बार परीक्षा निरस्त कराने का विरोध जताया।

विज्ञापन
ABVP student leaders protests in Rohilkhand University Bareilly
एबीवीपी पदाधिकारियों ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का घेराव करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। छात्र नेताओं ने बार-बार परीक्षा निरस्त कराने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि गणित के पेपर में संगीत के सवाल आने पर भी किसी के ऊपर कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है और न ही कार्रवाई होती है। 

विज्ञापन


छात्र नेताओं ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक की ओर से लेटर जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि पहले मिड टर्म परीक्षा 20 तारीख तक होनी है। उसके बाद मुख्य परीक्षा होनी है। लेकिन अब सभी परीक्षाएं एक साथ कराने की बात कही जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है। अव्यवस्थाएं हावी हैं। जिस दिन परीक्षा होती है, उस दिन छात्रों को पता चलता है कि परीक्षा निरस्त हो गई। गणित की परीक्षा में संगीत सवाल पूछे जाते हैं। कहा कि नशे में प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed