{"_id":"68f4b958418e5bc153049c85","slug":"abhishek-murder-case-solved-four-accused-arrested-in-bareilly-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; जिनको नामजद किया, वह निर्दोष निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; जिनको नामजद किया, वह निर्दोष निकले
Sun, 19 Oct 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Oct 2025 03:41 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में 15 अक्तूबर की रात रजऊ परसपुर निवासी अभिषेक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। वहीं हत्या के मामले में नामजद किए गए आरोपी बेकसूर निकले। उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने अभिषेक हत्याकांड का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। 15 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में मेले के दौरान अभिषेक कुमार पुत्र रामकिशन पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभिषेक के दोस्त घायल विकास पुत्र लालाराम निवासी बहादुरपुर ने बताया कि घटना के दिन वह अपने साथियों अभिषेक, प्रमोद और बब्लू के साथ मेला देखने गया था। शराब की दुकान पर दीपक, गोपी, हुकुम सिंह और रौनक नाम के युवकों से उनका विवाद हो गया था। इसी रंजिश में इन युवकों ने रजऊ परसपुर मेले के पास हाईवे पर अभिषेक और विकास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अभिषेक की मौत हो गई और विकास घायल हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: गाली-गलौज के विरोध पर पीटकर मार डाला, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पुलिस की तफ्तीश में आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र ईश्वरी प्रसाद, हुकुम सिंह पुत्र लाल सिंह, रौनक पुत्र शेर सिंह और गोपी पुत्र ईश्वरी प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। घटना में नामजद किए गए आरोपी बेदाग साबित हुए और उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया।