फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man beaten to death for protesting against abusive language in Bareilly

बरेली में युवक की हत्या: गाली-गलौज के विरोध पर पीटकर मार डाला, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। दिवाली से एक दिन पहले हुई वारदात से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।   

विज्ञापन
Man beaten to death for protesting against abusive language in Bareilly
मृतक रामभरोसे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात गांव कुतुबपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटकर मार डाला गया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गांव कुतुबपुर निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि उनका भाई रामभरोसे (30 वर्ष) पुताई का काम करता था। वह शनिवार शाम घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का आनंद प्रकाश शराब के नशे में घर के सामने से निकला। वह भाई को देखकर गाली-गलौच करने लगा। रामभरोसे ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करते हुए अपने घर चला गया। 
विज्ञापन


लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा 
रात में करीब पौने नौ बजे आनंद प्रकाश अपने भाई रामेश्वर, लालता प्रसाद, जगतपाल, सोनिया एवं रामकली के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पर आ धमका। उक्त लोगों ने रामभरोसे पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके चीखने पर चंद्रप्रकाश और उनके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी लाठी-डंडे से रामभरोसे को पीट रहे थे। उन्होंने बमुश्किल उसे बचाया। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
परिजन गंभीर घायल रामभरोसे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चंद्रप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही सीओ मीरगंज अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

सीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed