{"_id":"696565e27e5a120b1004d520","slug":"abhay-selected-in-indian-team-camp-will-train-in-thailand-bareilly-news-c-4-vns1074-805041-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभय का भारतीय टीम कैंप में चयन, थाईलैंड में लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभय का भारतीय टीम कैंप में चयन, थाईलैंड में लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बागपत के 16 वर्षीय खिलाड़ी अभय तोमर ने कड़ी मेहनत व प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर बैंकॉक, थाईलैंड में लगने वाले भारतीय टीम कैंप में चयनित होने का गौरव हासिल किया है। अभय पिछले डेढ़ साल से कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, बरेली के छात्रावास में रहकर सेपक टाकरा के खेल का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी खेल यात्रा की शुरुआत फुटबॉल से हुई थी, लेकिन उनके प्रशिक्षक की सलाह पर उन्होंने सेपक टाकरा के खेल में अपना हाथ आजमाया। इसके बाद उन्होंने सेपक टाकरा के खेल में नियमित प्रशिक्षण शुरू किया और ट्रायल के बाद उनका चयन साईं स्टेडियम, बरेली में हुआ।
अभय रोजाना लगभग सात से आठ घंटे अभ्यास करते हैं। इस मेहनत का परिणाम यह रहा कि उनका चयन थाईलैंड के बैंकॉक में 15 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। अभय ने वर्ष 2025 में केरल में आयोजित 27वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, उन्होंने पटना, बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। संवाद