फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aarush's lethal bowling proved ineffective, as the cricket academy emerged victorious.

Bareilly News: आरुष की घातक गेंदबाजी नहीं आई काम, क्रिकेट नर्सरी बनी विजेता

Tue, 03 Feb 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aarush's lethal bowling proved ineffective, as the cricket academy emerged victorious.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राइजिंग स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें क्रिकेट नर्सरी ने स्टेडियम चैलेंजर्स को 29 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। क्रिकेट नर्सरी के माधव की बल्लेबाजी के आगे आरुष त्यागी की घातक गेंदबाजी भी स्टेडियम चैलेंजर्स को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर क्रिकेट नर्सरी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम की ओर से माधव ने 35 गेंदों पर 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। स्टेडियम चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में आरुष त्यागी ने चार ओवर में मात्र छह रन खर्च करते हुए सात विकेट झटके। उनके अलावा प्रिंस और रुद्र ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम चैलेंजर्स की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 20 ओवरों में 95 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में आरुष ने 28 रन बनाए, जबकि कप्तान कनक गुप्ता ने 17 रनों का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सका। क्रिकेट नर्सरी की ओर से मो. शानू और गौरव कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट नर्सरी के गौरव को दिया गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब माधव (क्रिकेट नर्सरी) को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आरुष त्यागी (स्टेडियम चैलेंजर्स) को व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान गौरव को प्रदान किया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग का अवार्ड अरमान हुसैन को दिया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना, संयुक्त सचिव ओपी कोहली, वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत पांडे, केसी पटेल, मो. अनवर आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनूप, सोनेंद्र श्रोत्रिय, अभिलाषा यादव, नसीम अख्तर, क्रिकेट प्रशिक्षक नीतेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अंत में टूर्नामेंट आयोजक अब्दुल जीशान और बंटी मौर्य ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed