फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aarti of Maa Durga was performed, cultural programs captivated the hearts

Bareilly News: मां दुर्गा की उतारी आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Maa Durga was performed, cultural programs captivated the hearts
बरेली। बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जंक्शन स्थित मनोरंजन सदन में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को महासप्तमी की पूजा विधि-विधान से की गई। सुबह पश्चिम बंगाल से आए पुरोहित देवीप्रसाद चटोपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रारंभ कराई। इसके बाद पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित ने श्रद्धालुओं से पुष्पांजलि भी दिलाई।
विज्ञापन

दोपहर में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोग ग्रहण किया। शाम को ढोल और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच मां दुर्गा की आरती हुई। इसके बाद मंच पर गीत-संगीत और नृत्य से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डॉ. शुभा चटर्जी के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान ध्रुव चटर्जी, मिट्ठू गोराई, सिद्धार्थ नेगी, मेघना चटर्जी, शुभम बागची, ज्योति, लक्ष्मी, रूनिका गांगुली सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर विशाल सक्सेना और तबले पर प्रशांत उपाध्याय ने संगत की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed