{"_id":"66f6d8967fd55d2e52067a5d","slug":"aadhaar-work-remained-closed-for-two-hours-people-worried-bareilly-news-c-4-lko1018-490131-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो घंटे बंद रहा आधार का काम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो घंटे बंद रहा आधार का काम, लोग परेशान
Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
बरेली। आधार कार्ड बनवाने मुख्य डाकघर पहुंचे लोगों को बृहस्पतिवार को कड़ी धूप में दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। सुबह 11 बजे प्रिंटर खराब होने से काम ठप हो गया। बाद में नेटवर्क गायब हो गया। कई दिव्यांग भी इस दौरान जूझते रहे। डिप्टी पोस्ट मास्टर प्रथम प्रभाकर वर्मा ने बताया कि प्रिंटर की कार्टेज खराब होने और नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके बाद भी दिनभर में 164 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए हैं।
विज्ञापन